रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- बुलंदशहर के समाजसेवी भारत ने राजेंद्र नगर गाजियाबाद में टेस्टी जॉन फैमिली रेस्टोरेंट ओपन किया। जिसका उद्घाटन डॉo सोनू पाठक प्रदेश अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा किया गया और सोनू पाठक ने भारत  के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी

समाज सेवी सोनू पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टी जुट गई है। 2024 में लोकसभा का चुनाव है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे नजदीक वाला जिला गाजियाबाद है। भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह लगातार 2 बार से यहां के सांसद हैं। इससे पहले वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद के सांसद रहे हैं। 

यानि कहा जा सकता है कि भाजपा भी दिल्ली के नजदीक होने की वजह से गाजियाबाद लोकसभा सीट को हॉट सीट मानती है। देश मे मोदी जी व प्रदेश में योगी जी का कोई तोड़ नही है। जैसे 2022 में प्रदेश मे भगवा की जीत हुई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश मे भगवा ही दिखाई देगा।
Previous Post Next Post