रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह

नई दिल्ली :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अवेकनिंग इंडिया व हर्ष ईएनटी द्वारा 101 कान के पर्दों के फ़्री ऑपरेशन करने के लिये डॉक्टर बीपी त्यागी की सर्हाना की व होसला भी बढ़ाया। 4 मई दिन बुधवार को एक सादे समारोह में दिल्ली में डॉक्टर बी पी त्यागी को सम्मानित भी किया 

ज्ञात हो कि 7 से 17 अप्रैल तक चलने वाले फ़्री कान के पर्दों का ऑपरेशन का खर्च अवकनिंग इंडिया फ़ाउंडेशन व हर्ष ई.न.टी अस्पताल ने उठायाथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दोबारा मुख्य मंत्री बनने की ख़ुशी में डॉक्टर ब्रजपाल त्यागी ने यह निर्णय लिया था। 101 मरीज़ सम्पूर्ण भारत से आएँ थे जैसे हरियाणा ,दिल्ली,उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश , बिहार,राजस्थान ,7 अप्रैल के दिन अस्पताल का 25 वा स्थापना दिवस भी था। 

हर्ष ई.न टी अस्पताल 1997 से कान ,नाक गले के इलाज की सेवाए दे रहा है।  2015में असपताल ने 55 कान के पर्दे 18 घंटे में लगातार बनाकर अपना नाम लिम्का बुक ओफ़ रेकर्ड्ज़ में दर्ज कराया था। उसके बाद तीन साल लगातार ग़ाज़ियाबाद जेल में कान के पर्दों का ऑपरेशन करके संसार का पहला ई . न. टी असपताल बना। 2019 में 100 कान के पर्दे बनाकर वर्ल्डबुक में अपना नाम किया। 20/21 में कोविड के चलते फ़्री ऑपरेशन बंद करने पड़े। अब 2022 में 101 कान के पर्दे फ़्री में बनाकर डॉक्टर बी पी त्यागी ने अपने ही 100 ऑपरेशन का रिकॉर्ड तोड़ा। ये रिकॉर्ड बनाकर हर्ष ई .न.टी संसार का पहला ईएनटी अस्पताल बन गया है। 

डॉक्टर बी पी त्यागी (सी ई ओ हर्ष ई .न टी अस्पताल ,डॉक्टर नियति (डॉक्टर अवेकनिंग इंडिया ,डॉक्टर मानिका ,डॉक्टर अर्जुन ,डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर अरविंद डोगरा , डॉक्टर असद , डॉक्टर अरशद , डॉक्टर सैफि , डॉक्टर अमित (जमसेदपुर) ,डॉक्टर सागर (वर्धा ) डॉक्टर संजीव (ग़ाज़ियाबाद) ,डॉक्टर प्रसून (अलीगढ़),सेखर मिश्रा , दीपंकर , ललित, मिन्नी,सचिन ,गौरव, रेशमा व अस्पताल के समस्त स्टाफ़ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। सभी पत्रकार भाई व बहनो का प्रचार मेन काफ़ी सहयोग रहा। हर्ष ई .न टी अस्पताल सबका तहें दिल से शुक्रिया करता है ओर उम्मीद करता है की  आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य करने की भगवान शक्ति प्रदान करते रहे।
Previous Post Next Post