◼️गुलमोहर एन्क्लेव निवासी गौरव बंसल ने घर पहुँचकर दी बधाई


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबद :- गुलमोहर एनक्लेव निवासी समाजसेवी गौरव बंसल ने गाजियाबाद के सासंद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को उनके जन्मदिन पर घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
गौरव ने जनरल वीके सिंह को बुके देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनरल वीके सिंह की पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा उनकी बेटी को भी बुके देकर उनका अभिवादन किया।
इस अवसर पर गौरव बंसल ने कहा कि जरनल वीके सिंह ने पहले देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उसके बाद देश की जनता की सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
वह ऐसी महान हस्ती को दिल से प्रणाम करते हैं। गौरव ने कहा कि वह ईश्वर से जनरल वीके सिंह की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी करते हैं।
Previous Post Next Post