रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- आरकेजीआईटी में चल रहे महानगर भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस के द्वितीय सत्र वर्ग के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोंम द्वारा सोशल मीडिया विषय को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सिंह द्वारा कहा सोशल मीडिया मूल रूप से कंप्यूटर या किसी भी मानव संचार या जानकारी के आदान-प्रदान करने से जुड़ा हुआ है। जो कंप्यूटर, टैबलेट या मोबाइल के माध्यम से प्राप्त की जाती है। ऐसी कई और वेबसाइटें और ऐप्स भी हैं जो इसे संभव बनाते हैं। सोशल मीडिया अब संचार का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है और तेजी से लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। सोशल मीडिया आपको विचारों, सामग्री, सूचना और समाचार इत्यादि को बहुत तेजी से एक दुसरे से साझा करने में सक्षम बनाता है। पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया के उपयोग में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है तथा इसने दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ लिया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सिंह ने कहा आज के समय में देश में 65 करोड़ इन्टरनेट यूजर्स हैं। इन्टरनेट की उपयोगिता को देखते हुए भाजपा द्वारा बुथ स्तर तक वाट्स अप ग्रुप बनाए गए हैं। इस तरह से सभी प्लैटफॉर्म पर भाजपा अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। इंटरनेट माध्यम से ही संभव हो पाया है कि करोना के समय एवं चुनावों में वर्चुअल रैली हुई है, वर्तमान में चल रहे माइक्रो डोनेशन भी इसी माध्यम से संभव हो पाया है।

वर्ग में प्रमुख रूप से वर्ग प्रमुख बाबू बलदेव राज शर्मा, संजीव शर्मा, मानसिंह गोस्वामी, डॉ अशोक नागर, रीना भाटी, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, अनीता सिंह, यशपाल भाटी, ओम प्रकाश, राजीव त्यागी, सुरेश कश्यप, मनोज शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अमित भारद्वाज, सचिन डेडा, प्रमोद, संजय रावत, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, पूनम कौशिक, उदिता त्यागी, नमित, प्रतीक, साक्षी नारंग, धीरज अग्रवाल, दीपक राघव, संदीप चौधरी, धीरज शर्मा,श्याम शर्मा, राजू पंचाल, संदीप त्यागी, वीरेंद्र शाश्वत, अमित प्रताप, डॉ नमित वार्ष्णेय,पंकज भारद्वाज, आशा सिंह, उदित मोहन गर्ग, जय कमल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अनुज कश्यप द्वारा की गई।
Previous Post Next Post