रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर शिवालिक नगर पर रात्रि बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल सिपाही को एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। जबकि दूसरे सिपाही को मामूली चोटें आई हैं।                                                                
मिली जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर रानीपुर में चेतक सवार सिपाही विजयपालऔर  प्रितपाल देर रात्रि गश्त पर थे। जहां उन्होंने एक गाड़ी में सवार कुछ संदिग्धावस्था में 4 व्यक्तियों को देखा। सिपाहियों द्वारा पूछताछ करने पर उन व्यक्तियों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी आंख पर चोट आई है। 

जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ है। युवक अपने साथियों को छुड़ाकर फरार होने में कामयाब हो गए। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिसकर्मियों पर हमले की वारदात से हरिद्वार पुलिस में हडकंप मचा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous Post Next Post