रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- एसएमजेएन काॅलेज में 15 दिवसीय योग शिविर का प्रारम्भ हुआ। यह शिविर 06 जून से प्रारम्भ होकर 20 जून, 2022 तक चलाया जायेगा। दुनिया में योग के महत्व को देखते हुए इस शिविर में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।                                    

इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भारत में हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता व संस्कृति और एकता में अनेकता की ताकत। डाॅ. बत्रा ने रोग है निरोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। 

प्राचार्य ने कहा कि योग के माध्यम से बीमारियों को निदान किया जा सकता है अपितु इसको अपनाकर अनेक शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। संयोजक डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि आज दुनिया के प्रत्येक हिस्से में योग किया जाता है, योग के जरिये न सिर्फ दुनिया प्रकृति के करीब आयी है अपितु अनेक प्रकार के असाध्य रोगों का निदान भी योग के माध्यम से ढूंढा जा रहा है।प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को योग शिविर में प्रतिभाग करने पर योगा किट, योगा मेट एवं योगा कैप प्रदान की गई। योग शिविर के पश्चात् छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।        

योग शिविर में डाॅ. मनमोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. रीना मिश्रा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रूचिता सक्सेना, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, डाॅ. रजनी सिंघल, विनीत सक्सेना, डाॅ. शिवकुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. विजय शर्मा, अंकित अग्रवाल, नेहा गुप्ता, दीपिका द्वारा योग कर विभिन्न योगिक क्रियाओं का। लाभ उठाया।
Previous Post Next Post