रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह

नई दिल्ली :- नई दिल्ली स्थित इंपीरियल होटल में पांचवा भारत गौरव पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मौजूद रहे। जिन्होंने आयोजकों के इस सफल प्रयास की भरसक प्रशंसा की।

इस मौके पर भारत गौरव फाउंडेशन के महासचिव डॉ संदेश यादव ने बताया कि भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन समाज के हितों को केंद्र में रखकर कार्य करते हुए संपूर्ण भारत में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं को उनके अतुल्य कार्यों के लिए भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को स्थान एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यरत प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। हमारा अभियान एक राष्ट्र एक सम्मान की परिकल्पना को साकार करने व भारत गौरव पुरस्कार को भारत का नोबेल पुरस्कार बनाने के लिए संकल्पित है।

गौरतलब है कि इस मौके पर आनंदम धाम के प्रमुख सतगुरु रितेश्वर जी महाराज, लोकसभा सांसद गणेश सिंह, भारतीय लोक नृत्य की नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा, लोकसभा सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे, समाजसेवी डॉ आर रविचंद्र, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ लोकेश प्रजापति,आईआरएस अधिकारी श्रीकांत नामदेव,हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, समाजसेवी प्रसन्ना टीबी, आईआरएस अधिकारी वैभव जैन।
समाजसेवी शंकर कुलरिया,आईआरएस अधिकारी प्रवीण बाली, समाजसेवी रामपाल शर्मा,युवा उद्योगपति निलेश माली, आयुर्वेदाचार्य हरीराम रिनवा,समाजसेवी प्रह्लाद देशमुख, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉ जुबेर उर रहमान, मध्यप्रदेश यातायात पुलिस के बेहद चर्चित हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह ,सीमा सुरक्षा बल के कॉन्स्टेबल विवेक हूणएवं राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल धर्मवीर जाखड़ को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गाजियाबाद से समाजसेवी गौरव बंसल और गौ सेवा का मोहित गुर्जर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Previous Post Next Post