रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं का आस्था के साथ प्रतिदिन आवागमन होता है। जहां श्रद्धालुगण मां गंगा से पूजा पाठ कर अपने परिवार व सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वही पूजा अर्चना के साथ हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालु द्वारा अपने पूर्वजों का तर्पण आदि वैदिक क्रियाओं का भी समापन किया जाता है। आस्था के इस पवित्र स्थान पर लाखों रुपए का फूलों का कारोबार किया जाता है।हर की पौड़ी पर फूलों का कारोबार करने हेतु नगर निगम द्वारा ठेका निर्धारित किया जाता है। लेकिन इस बार फूल फरोशी का ठेका चर्चा का विषय बना हुआ है।                

हर की पौड़ी पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से कुछ अवैध कारोबारी इस धंधे में फूलों का कारोबार का नगर निगम को राजस्व हानि पहुंचा रहे हैं। इस अवैध कारोबार में निगम के ठेकेदार  नाम मात्र के ठेके का दिखावा कर फूलों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। चर्चा है कि इस बार फूल फरोशी के धंधे में नगर निगम व स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर अवैध संचालन कर लाखों रुपए का कारोबार किया जा रहा है । फूल कारोबारियों व अतिरिक्त ठेकेदारों द्वारा निगम व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की आवभगत अलग से की जाती है। 

इस धंधे में निगम के ठेकेदारों के अतिरिक्त कई अवैध  कारोबारी जुड़े हुए हैं जिन पर राजनेताओं और नगर निगम व स्थानीय पुलिस की कृपा दृष्टि है। हर की पौड़ी पर चल रहे इस अवैध कारोबार में नगर निगम व स्थानीय पुलिस की संदिग्ध।भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना है कि इस अवैध फुल पड़ोसी कारोबार करने वाले ठेकेदारों पर प्रशासन अब क्या कार्रवाई करेगा।
Previous Post Next Post