रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- करणी सेना की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन होटल फॉर्चून इन ग्रैजिया संजय नगर गाजियाबाद में किया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक तोमर ने बताया इस बैठक का उद्देश्य करणी सेना का विस्तार पूरे भारत में इस प्रकार से करे कि कोई भी गांव, शहर,जिला या प्रदेश इससे अछूता ना रहे एवं किस प्रकार हम संगठन का उपयोग समाज सेवा एवं लोगों की भलाई के लिए कर सकते हैं, इस पर चर्चा परिचर्चा के उद्देश्य से किया गया है। 

बैठक में समान नागरिकता कानून,जनसंख्या नियंत्रण कानून तथा मुख्यमंत्री योगी के बुलडोजर अभियान का समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में 65 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री के साथ ही साथ अन्य प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू स्वयं उपस्थित रहे। बैठक में योगेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष के स्थान पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  विवेक रामकुमार तोमर, संदीप सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, राखी गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  शेफाली नांगल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु सिंह,जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ विवेक गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष निशित रावल, संगठन महामंत्री कुलदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयुष चौहान,जिला अध्यक्ष महिला शक्ति रीना चौहान, संगठन महामंत्री महिला शक्ति नीता सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता देओल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रंखला सोलंकी, करणी सेना कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा,कार्यकारी अध्यक्ष या महिला शक्ति वंदना सैंगर,प्रदेश पदाधिकारी महंत मनीष गिरी,उत्तर प्रदेश प्रभारी बादल तंवर के साथ अनेकों करनी सैनिक इस बैठक में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post