◼️भगवान शिव अपने सभी भक्तों पर कृपा की बारिश करेंगे


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- वरिष्ठ समाजसेवी सोनू पाठक ने सभी कावंरियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही भगवान शिव से अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाने की प्रार्थना की है। सोनू पाठक ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद खास माना गया है। 

इस महीने उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो पूरे सावन मास ही पूजा-अर्चना करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, मगर सावन के सोमवार को व्रत रखने व भगवान की पूजा-अर्चना करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। सावन मास में यदि सिर्फ सावन शिवरात्रि पर ही भगवान का जलाभिषेक कर दिया जाए तो भगवान अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर देते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। 

सावन मास में लाखों-करोडों भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं और सैकडों किमी दूर से गंगाजल लाकर उससे भगवान का अभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा पवित्र होने के साथ बहुत कठिन भी है। यह भगवान शिव की कृपा ही है उनके भक्त सैकडों किमी दूर से पैदल चलकर गंगाजल लाते हैं और अपने ईष्ट का अभिषेक करते हैं। बोल बम के उदघोष से भक्तों में ऐसा जोश भरता है कि थकान व पांव के छाले भी उनके बढते कदमों को रोक नहीं पाते हैं। भगवान के ऐसे सच्चे भक्तों की सेवा करना भी भक्ति करना ही है। 

इस बार सावन शिवरात्रि 26 जुलाई को है। उस दिन कांवडिए भगवान का जलाभिषेक करेंगे। भगवान से यही प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएं और उनके सभी कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि का वरदान दें।
Previous Post Next Post