रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- पर्यावरण संतुलन को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत आज समूचे देश में ही नहीं वरन समूचे विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूक किया जा रहा है। हरिद्वार नगरी के मायापुर स्थित श्री निरंजनी अखाड़ा पंचायती में संतो द्वारा मामले को बचाने हेतु संकल्प किया गया।                                                                                            
श्री निरंजनी अखाड़ा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने संतों के साथ हिमालय की रक्षा हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हिमालय समस्त विश्व के भूभाग को जलवायु जनजीवन के साथ पर्यावरण सुरक्षा प्रदान करता है। हिमालय की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।         
श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि हिमालय की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हिमालय की रक्षा से ही पृथ्वी में पर्यावरण तथा जलवायु संतुलन को बनाए रखा जा सकता है‌। हिमालय की गगनचुंबी शिखर हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। जिसकी सुरक्षा कर हम अपने देश की सुरक्षा व पर्यावरण असंतुलन की रक्षा करने में सक्षम हो सकेंगे।
Previous Post Next Post