◼️ऐसे में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा द्वारा एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा                         


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- अवंतिका गणपति फार्म हाउस विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर बुरी नजर रखने वालों को सबक सिखाना होगा। ब्राह्मण समाज के लोगों का आह्वान किया कि हमें अपने पूर्वजों से सीख लेनी होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, ब्राह्मण विचारधारा है जो विश्व बंधुत्व की भावना रखती है। कहा कि सभी को शिक्षित होकर संगठित होने की जरूरत है। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज ने हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है।

बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि वर्ण व्यवस्था की सुरुचिपूर्ण व्यवस्था में ब्राह्मण को समाज में सर्वोपरि स्थान दिया गया है । साथ ही साथ समाज की महान जिम्मेदारियाँ भी ब्राह्मणों को दी गयीं हैं । राष्ट्र एवं समाज के नैतिक स्तर को कायम रखना , उन्हें प्रगतिशीलता एवं विकास की ओर अग्रसर करना , जनजागरण एवं अपने त्यागी तपस्वी जीवन में महान आदर्श उपस्थित कर लोगों को सत्पथ का प्रदर्शन करना, ब्राह्मण जीवन का आधार बनाया गया। इसमें कोई संदेह नहीं कि राष्ट्र की जागृति, प्रगतिशीलता एवं महनता उसके ब्राह्मणों पर आधारित होती हैं। ब्राह्मण राष्ट्र निर्माता होते हैं , मानव हृदयों में जनजागरण का गीत सुनाता है , समाज का कर्णधार होता है । देश, काल, पात्र के अनुसार सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन करता है और नवीन प्रकाश चेतना प्रदान करता है। त्याग और बलिदान ही ब्राह्मणत्व की कसौटी होती है।                                                    
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्र संरक्षण का दायित्व सच्चे ब्राह्मणों पर ही हैं। राष्ट्र को जागृत और जीवंत बनाने का भार इनपर ही है ।ब्राह्मणत्व एक उपलब्धि है जिसे प्रखर प्रज्ञा, भाव-सम्वेदना, और प्रचण्ड साधना से और समाज की निःस्वार्थ अराधना से प्राप्त किया जा सकता है।  ”ब्राह्मण” शब्द उन्हीं के लिये प्रयुक्त होना चाहिये, जिनमें ब्रह्मचेतना और धर्मधारणा जीवित और जाग्रत हो , भले ही वो किसी भी वंश में क्युं ना उत्पन्न हुये हों। ब्राह्मण वह है जो शांत, तपस्वी और यजनशील हो जो स्वयम् ज्ञानवान हो और संसार को भी ज्ञान देकर भूले भटको को सन्मार्ग पर ले जाता हो, ऐसों को ही ब्राह्मण कहते हैं । उन्हें संसार के समक्ष आकर लोगों का उपकार करना चाहिये। 

कार्यक्रम के आयोजक विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक थे कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी ने कुशल पूर्वक किया इस अवसर पर सरिता शर्मा श्रीपाल ओमप्रकाश योगेश शर्मा एचसी पांडे योगेश सिरोही सहदेव शर्मा इंद्रेश शर्मा जेपी द्विवेदी पीएन तिवारी देव खत्री पवन तिवारी बी पी सिंह इंद्रजीत शर्मा मनोज शर्मा हेमंत जी विकास चौधरी हरिओम शर्मा ज्ञानेंद्र सिंह ब्रहम प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों संस्कार युक्त विप्र बंधु मौजूद थे मौजूद थे।
Previous Post Next Post