सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- राजस्थान समाज 1974 द्वारा नवमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मां सिद्धिदात्री के साथ कन्याओं की पूजा भी की गई। राजस्थान समाज 1974 की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था के सदस्य नवरात्रि पर्व मलिन बस्तियों में रहने वाली कन्याओं के साथ मनाते हैं। मंगलवार को भी नवमी का पर्व मलिन बस्तियों में रहने वाली कन्याओं के साथ मनाया गया। उनका पूजन मां के नौ स्वरूपों के तौर पर किया गया और उन्हें भोजन कराकर भेंट भी दी गई। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की प्रार्थना भी की गई।
Previous Post Next Post