◼️गैस लीक से सिलेंडर तक पहुंची आग, मलबे में दबे 2 की हालत गंभीर



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- लोनी क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में घर के मालिक मुनीर का बेटा मुज्जसर, बहू रुकैय्या (24), पोती इनायत (10 महीना) और बेटी सानिया (15 साल) शामिल हैं।शबनूर, बेबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसके लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है। घटना लोनी थाना क्षेत्र के बबलू गार्डन की है। यहां ऑटो मैकेनिक मुनीर का दो मंजिला मकान है। इसमें मुनीर की पत्नी, 4 बेटे, 2 बहू और बच्चे रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर की रसोई में खाना बन रहा था। हादसे के वक्त मुनीर और उसका एक बेटा घर से बाहर थे।

बताया जा रहा है कि गैस लीकेज होने से रसोई में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाए जाने से सिलेंडर फट गया। इस वजह से तेज धमाके के साथ घर का ज्यादातर हिस्सा गिर गया। जिसमें घर के लोग दब गए।
Previous Post Next Post