रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड देवभूमि में चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों का गरुड़ चट्टी के समीप एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी के मारे जाने की सूचना है।                                                       
मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को लेकर फाटा से जा रहे एक हेलीकॉप्टर गरुड़ चट्टी के समीप खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया हेलीकॉप्टर में चालक सहित 6 लोग सवार थे हादसे में सभी के मारे जाने की सूचना है हेलीकॉप्टर आयरन कंपनी का बताया जा रहा है। दुर्घटना का मुख्य कारण खराब मौसम का होना बताया जा रहा है। 

घटनास्थल पर एसडीआरएफ तथा जिला प्रशासन की बचाव टीमें पहुंच गई हैं। हादसे में सभी के मारे जाने की सूचना है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए इसे एक दर्दनाक हादसा बताया। मुख्यमंत्री ने हादसे की घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
Previous Post Next Post