रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक संवाद एवं परिचर्चा का आयोजन पार्टी कार्यालय सुभाषनी आफसेट जगदीश नगर पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। 

संवाद एवं परिचर्चा का शुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का ऐसा हत्थयार दिया जो हमेशा कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महात्मा गांधी ने अपनी शिक्षा ग्रहण कर किस प्रकार दक्षिण अफ्रीका में जाकर सत्याग्रह किया और वापस भारत आ कर संपूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण कर भारत की एक-एक स्थिति, परिस्थिति, व्यवस्था को देखकर अहिंसात्मक आंदोलन चलाए। किस प्रकार गांधी जी ने कुछ विशिष्ट लोगों की कांग्रेस को भारत के समस्त लोगों की कांग्रेस बना दिया और देश के प्रत्येक व्यक्ति को भारत की आजादी के संघर्ष से जोड़ दिया। गांधी जी ने भारत के सात लाख गांवों में स्वाभिमान की भावना भर भारत को सशक्त करने का प्रयास किया। 

सत्येंद्र यादव ने महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन व उनके आदर्शों की विस्तृत व्याख्या की । परिचर्चा में अपना संबोधन करते हुए अशोक श्रीवास्तव जी ने कहा आज के राजनेताओं को लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से सीखना चाहिए कि किस प्रकार देश सेवा की जाती है, वे एसे व्यक्ति हुए जिन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को एक नई पहचान दी। शास्त्री जी की सादगी और सदाचरण से हमें प्रेरणा लेकर सत्ता चलानी चाहिए। 

इस अवसर पर परिचर्चा के दौरान आपसी संवाद कार्यक्रम में  शामिल हुए लोगों की विभिन्न जिज्ञासाओं का जवाब दिया गया। कि किस प्रकार किन परिस्थितियों में भारत को आजादी मिली। किन परिस्थितियों में भारत का विभाजन हुआ। किन परिस्थितियों में पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने और सरदार पटेल गृहमंत्री । गांधीजी की अहिंसा ने किस प्रकार भारत के जन जन को शक्तिशाली बनाया और किस प्रकार महात्मा गांधी जी संपूर्ण भारत को एक राष्ट्र के रूप में मजबूत बनाना चाहते थे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील दत्त, दीपक वर्मा, अनिल सिन्हा  प्रभारी उत्तर प्रदेश,प्रभाशंकर सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा गाजियाबाद, भानु प्रताप सिंह सिसोदिया विनोद अकेला कमल यादव रामकुमार शर्मा कृष्ण मोहन झा राजीव रैना राजेंद्र कुमार अवधेश कुमार श्रेयाँश श्रीवास्तव रिषेक श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव अविनाश सिंह तेजेंद्र कुमार वर्मा भरत आर्य तेजस गोपाल योगेंद्र राय सुभाष चंद्र पांडे संजय श्रीवास्तव शिव कुमार सिंह रवि राणा जसविंदर सिंह सन्नी उदयवीर यादव योगेंद्र हितैषी अनुपम अग्रवाल कृष्ण गर्ग  उमेश  सन्दीप अभिनन्दन तिवारी पी के. सिंह एन. पी. दीक्षित प्रताप सिंह दीपक शर्मा एन. डी. दीक्षित संजय शर्मा रिंकू दीक्षित उमेश दीक्षित धनंजय कुमार सिंह दलीप पाण्डे विवेक राणा विकास नसरूद्दीन मलिक जगदीश गोयल  राजेश यादव वी पी सिंह बीरपाल यादव एस एस मरनाल राजपाल शर्मा देवेन्द्र शर्मा पवन कुमार दीपक कुमार रिंकू, अक्षय, रोहित आदि सम्मिलित रहे।
Previous Post Next Post