रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- मरियम नगर में आयोजित स्वच्छ अभियान समस्त टीम का हौसला अफजाई की। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर एवं नगर निगम गाजियाबाद द्वारा स्वच्छ गाजियाबाद अभियान के अंतर्गत 200 घंटों का निरंतर महा सफाई अभियान के तहत रो. सुभाष गुप्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी एवं डॉ.राजीव त्यागी  ‌'राज' पर्यावरणविद, तुलसी- पुरुष,शिक्षाविद, संस्थापक,सामाजिक कार्यों में अग्रणी सामाजिक संस्था मानवता की ओर एक कदम एवं सक्षम एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं नेशनल मोटिवेशनल स्पीकर, अमित चौहान एवं सामाजिक संस्था मानवता की ओर एक कदम के संगठन मंत्री आलोक त्यागी भैयाजी सभी ने संयुक्त मिलकर स्वच्छ गाजियाबाद अभियान टीम को प्रोत्साहित किया। 

उनका उत्साह- वर्धन किया तथा इस बात का भरोसा दिलाया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम आने के बाद आप को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के द्वारा तथा पूरी टीम का कोई भी सदस्य शिक्षा से वंचित ना हो। उसका दायित्व भी लेते हुए। डॉ.राजीव त्यागी 'राज' ने बताया कि तन मन धन से जो भी कुछ सेवा हो सकेगी वह हमारी संस्था करेंगी। इस क्रम में आज स्वच्छ गाजियाबाद अभियान के तहत 200 घंटों का निरंतर महा सफाई अभियान कार्यक्रम मरियम नगर नंद ग्राम में  प्रारंभ किया गया। अमित चौहान और सुभाष गुप्ता ने पटका पहनाकर ग्रुप कैप्टन का स्वागत किया। सुभाष गुप्ता जी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
Previous Post Next Post