रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- पौराणिक तीर्थ स्थलों के भ्रमण हेतु दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी हर की पौड़ी के गंगा पूजन उपरांत यात्रा की नगर परिक्रमा करते हुए पौराणिक तीर्थ स्थल कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पूजन पूजा अर्चना कर यात्रा की विश्व कल्याण हेतु मंगल कामना की गई।                                                    

पवित्र छड़ी लेकर अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमंहत हरिगिरी महाराज, जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, पूर्व सभापति श्रीमहंत उमा शंकर भारती, सुमेरु पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, श्रीमहंत कुशपुरी, महंत पूर्णागिरि, महंत धीरेन्द्र पुरी आदि नागा संन्यासियों के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां महानिर्वाणी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित अखाड़े के पदाधिकारियों ने पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। 

यहां से पवित्र छड़ी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिहरानंदआश्रम स्थित पारदेश्वर शिव मंदिर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। जहां जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज ने अपने अन्य यात्रियों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की व पारदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। हरिद्वार यात्रा के अंतिम पड़ाव में उत्तराखंड के चार धाम सहित कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के समस्त पौराणिक तीर्थ स्थलों हेतु पवित्र छड़ी मायादेवी स्थित मंदिर विधिवत पूजन उपरांत  प्रस्थान करेगी।
Previous Post Next Post