रिपोर्ट :- विकास शर्मा


उत्तराखण्ड :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल स्थित दक्ष मंदिर के समीप माता शीतला मंदिर के प्रांगण में भाजपा नेता प्रतिपक्ष पार्षद सुनील अग्रवाल (गुड्डू) व उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों द्वारा माता शीतला के आशीर्वाद प्राप्ति हेतु कल दिनांक 27- 11-22 रविवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।                           

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता शीतला मंदिर में भक्तों की सभी मुरादें पूर्ण होती हैं। माता शीतला देवी को राजा दक्ष की कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। राजा दक्ष द्वारा माता शीतला की कठोर तपस्या उपरांत इस मंदिर में भगवान शिव की सती देवी के रूप में जन्म लिया था।        मंदिर के पुजारी के अनुसार ऐसी मान्यता है कि यहां संतान की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना कर माता से आशीर्वाद लिया जाता है। यहां पूजा अर्चना करने से लोगों को हर प्रकार की बीमारी से मुक्ति मिल जाती है।             

माता शीतला मंदिर के आयोजन पर पार्षद सुनील अग्रवाल ने कहा कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक सभी भक्तजन परिवार सहित माता का प्रसाद ग्रहण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
Previous Post Next Post