रिपोर्ट :- विकास शर्मा 

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर पद पर साध्वी शक्तिपुरी का शुक्रवार को पट्टाभिषेक हो गया। अखाड़े के पंच परमेश्वर की अध्यक्षता एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के सानिध्य में शक्तिपुरी का पट्टाभिषेक हुआ। संतों ने तिलक चादर भेंटकर विधि-विधान से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया।                        

पट्टा अभिषेक अवसर पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि ने कहा जिस तरह साध्वी शक्ति पुरी अपनी भजन वा कथाओं से धर्म का प्रचार-प्रसार करती हैं. ऐसे ही साधु संतों की अखाड़े को तलाश रहती है. हम चाहते हैं कि हमारे अखाड़े में धर्म से जुड़े और धर्म के लिए कार्य करने वाले साधु संत जुड़ें. इसी कड़ी में आज हमने साध्वी शक्ति पुरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया है. उम्मीद करता हूं कि वह हिंदू धर्म को और बुलंदियों और नई दिशा दिखाएंगी. साथ ही अखाड़े की परंपराओं का भी निर्वहन भी करेंगी.                                                                
इस अवसर पर श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जिस तरह से साध्वी अपने भजनों से लोगों को मोहित कर लेती हैं और अपनी कथाओं से धर्म का प्रचार-प्रसार करती हैं, उसी को देखते हुए देखते हुए निरंजनी अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाने का निर्णय लिया है. उम्मीद करता हूं कि अखाड़ों से जुड़ी परंपराएं और हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में साध्वी एक अहम भूमिका आने वाले समय में निभाएंगी.हरिद्वार में आयोजित महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।
Previous Post Next Post