रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- बजरंग दल नेता तथा ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष नवीन तेजेश्वर के खिलाफ रिक्शा चालकों से अवैध वसूली व धमकाने का मामला कनखल पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। कनखल पुलिस द्वारा इस मामले में जांच कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।                                                                   
कनखल पुलिस के अनुसार ई रिक्शा चालक दीपक तनेजा ने यूनियन अध्यक्ष व बजरंग दल नेता नवीन तेजेश्वर के खिलाफ शनिवार को कनखल थाने में ई रिक्शा रिक्शा चालकों से अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कराया था। यूनियन नेता पर आरोप है कि ई रिक्शा रोड पर चलाने की एवज में 11 हजार की चालकों से डिमांड की जा रही है। डिमांड ना पूरे होने पर ई-रिक्शा रूट पर ना चलने देने की चेतावनी दी जा रही है तथा धमकी दी जा रही है।

यदि उक्त ग्रुप पर बिना शुल्क दिए गाड़ी चलाई तो उसको अंजाम भुगतना होगा तथा रिक्शा चालकों को जान से मार देने की धमकियां भी दी जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी अजय सिंह ने रिक्शा चालकों से अवैध वसूली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कनखल पुलिस को दिए गए। इससे पूर्व भी उक्त नेता पर अवैध असला तथा कई जगह कब्जे व अवैध वसूली तथा मारपीट के गंभीर आरोप लग चुके हैं। रिक्शा चालकों का आरोप है नवीन तेजेश्वर अपराधी प्रवृत्ति का आदमी हैं। इससे पूर्व भी उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए कनखल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर यूनियन नेता के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Previous Post Next Post