रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- नव वर्ष 2023 दिनांक 1 जनवरी दिन रविवार को आरंभ हो रहा है। भारतीय पंचांग के अनुसार संवत 2079 पौष मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन रविवार को अश्विनी नक्षत्र और शिव योग में यह वर्ष आरंभ हो रहा है। इस दिन सर्वसिद्धि योग ,आनंद योग और रवि योग का परम श्रेष्ठ योग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे शुभ योग में आरंभ होने वाले वर्ष को उत्तम कहा गया है।

यह वर्ष विश्व पर नई छाप छोड़ेगा
यद्यपि हिंसा, आतंकवाद ,अग्निकांड, भूकंप  ,प्राकृतिक दुर्घटनाओं का योग तो रहेगा। किंतु संसार को  सकारात्मक दृष्टिकोण मिलेगा। भारत में पर्याप्त वर्षा ,धन्य धान्य और फसलों की प्रचुरता बनी रहेगी। व्यापारिक रूप से भी भारत कई क्षेत्रों में ऊंचाई के कीर्तिमान प्राप्त करेगा।
भारत में विदेशी कंपनियों का आकर्षण बढ़ेगा।
साथ-साथ विश्व में भारत का वर्चस्व भी बढ़ेगा ।
भारत के वित्त वर्ष की जीडीपी बढ़ेगी।
जो विश्व के सभी देशों से ऊपर होगी।

पीली धातुओं सोना, तांबा ,पीतल आदि में बेतहाशा मूल्य वृद्धि होगी। आतंकवाद पर विश्व के अधिकतर देश भारत का समर्थन करेंगे। भारत की सरकार कई कूटनीतिक निर्णय लेगी जिसके चलते विपक्षी दल अपने आप को ठगा सा महसूस करेंगे। अंतरिक्ष अथवा समुद्र में विस्मयकारी घटनाएं करने के  योग हैं।


पंडित शिवकुमार शर्मा ,
आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य गाजियाबाद
Previous Post Next Post