रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- थाना नंदग्राम अंतर्गत एक विधवा महिला जो की कैंसर से पीड़ित है उसके प्लाट को फर्जीवाड़ा कर दूसरे को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला सद्दीकनगर सिहानी की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है की अमित त्यागी जो की पेशे से वकील है उसने अपने पिता सत्यपाल उर्फ़ सन्तु त्यागी ,एवं रामकुमार त्यागी ,राजवीर ,दुष्यंत ,सुशील , रविन्द्र,आदि के साथ मिलकर पीड़ित महिला अनीता शर्मा का प्लाट धोखा धड़ी कर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

पीड़िता का आरोप है के मेरे पति स्वर्गीय दिनेश शर्मा ने एक प्लाट मेरे नाम से खरीदा था ,अचानक उनको हार्टअटैक हो गया और उनकी मोत हो गई ,अमित त्यागी ने अपने पिता संतू त्यागी एवं अन्य लोगो के साथ मिलकर दिनेश शर्मा की मौत का फायदा उठा कर जालसाजी कर मेरे प्लाट को किसी अन्य को बेच दिया। पीड़िता अनीता शर्मा ने बताया की मेरी दो पुत्रिया और एक पुत्र है ,लड़की की शादी करनी थी तो इसलिए उक्त प्लाट को बेचने की जरूरत थी ,इसलिए उस प्लाट को बेचने के लिए किसी खरीददार को दिखाने अपने प्लाट पर गई। लकिन पीड़िता के होश उड़ गए जब उस पर किसी और का मकान  बना हुआ देखा।

पीड़िता अनीता शर्मा ने जब जानकारी की तो पता चला की अमित त्यागी ने अपने पिता संतू त्यागी व् अन्य लोगो के साथ मिलकर  उक्त प्लाट को बेच दिया ,पीड़िता ने जब अमित त्यागी व् संतू त्यागी से बात की तो दोनों ने अनीता शर्मा से अभद्रता की और धमकी दी की अगर प्लाट का नाम भी लिया तो तेरे लड़के को मरवा देंगे और उधर प्लाट की तरफ गई तो सारे खानदान की हत्या करवा देंगे। महिला ने इसकी शिकायत उच्चधिकारिओ से की तो पुलिस ने 420,467,468,471,354,506,120B  जैसी संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया ,लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

महिला का आरोप है की पुलिस से आरोपियों की सांठ गाँठ हो गई गई और पुलिस जानपुछ कर आरोपिओ को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिससे आरोपी बहार से बहार जमानत करवा कर जेल जाने से बच जाए ,आरोप है की अमित त्यागी वकालत की आड़ में अब तक कई फर्जीवाड़े कर चूका है और अमित त्यागी पर कई फ्रॉड के मुकदमे दर्ज है ,लेकिन पुलिस आज तक अमित त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Previous Post Next Post