रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार की संत नगरी कनखल स्थित रामकृष्ण  सेवाश्रम मिशन में अब आधुनिक सुविधाओं से लैस डेंटल यूनिट की शुरुआत की जा रही है। अब मिशन में दांत संबंधी रोगों को आधुनिक तकनीक से लैस डेंटल मशीनों द्वारा मरीजों की जांच जा सकेगी।                           

कनखल स्थित मिशन में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती अवसर पर दंत यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा। इस विषय में रामकिशन मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानद जी ने जानकारी देते हुए बताया 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर इस यूनिट की शुरुआत की जा रही है। यह डेंटल यूनिट सीमा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल ऋषिकेश के सहयोग से संचालित की जाएगी। 

जिसमें दंत रोगों में दक्ष अनुभवी डॉक्टर व प्रशिक्षित स्टाफ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उद्घाटन अवसर पर यहां आने वाले सभी मरीजों की जांच मिशन की तरफ से निशुल्क की जाएगी। उसके उपरांत दातों की समस्याओं से पीड़ित मरीज यहां किफायती कीमतों पर अपना इलाज करा सकेंगे। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकिशन उपस्थित रहेंगे।                                                      

डेंटल केयर यूनिट का सीमा डेंटल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ अमित अग्रवाल सहित अन्य दंत चिकित्सकों के दिशा निर्देशन में संचालन किया जाएगा।
Previous Post Next Post