◼️ इस दिन बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, हिम चंद्रमा के रूप में दिखाई देंगे सुपरमून




सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- माघ मास की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहते हैं। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य अमृत योग कहते हैं। इसके साथ साथ श्रीवत्स योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। पूर्णिमा को भगवान विष्णु का व्रत रखा जाता है और सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन भी होता है। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वे साधक की कामना को पूरा करते हैं।

रवि पुष्य योग शुभ काम के लिए बहुत अच्छा होता है।
गृह प्रवेश ,नींव पूजन ,भूमि भवन का क्रय विक्रय ,आभूषण की खरीदारी आदि के लिए बहुत शुभ होता है।
 माघ मास की पूर्णिमा को माघ मास की समाप्ति होती है।
जो लोग प्रयागराज में माघ मास में  एक महीने तक  कल्पवास करते हैं। पूर्णिमा  को उनका समापन हो जाएगा।
पूर्णिमा को सत्यनारायण व्रत कथा का बहुत महत्व है।
पूर्णिमा का व्रत रखने के बाद शाम के समय सत्यनारायण भगवान की पूजा करें कथा सुनने से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।

इस पूर्णिमा में सबसे खास बात यह है कि रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग और श्रीवत्स योग बनता है। पूर्णिमा को चंद्रमा  अपनी सोलह कलाओं युक्त निकलते हैं ।और कर्क राशि के चंद्रमा अपनी राशि में विचरण करते हैं। जो सर्वार्थ सिद्धि योग बनाता है इस योग में किए जाने वाला कोई भी कार्य सफलता देता है।

पूर्णिमा को ना करें यह पांच कार्य
पूर्णिमा के दिन सत्य वचन ना बोले।
विवाद से दूर रहें।
अनैतिक कार्य ना करें।
गृहस्थ संबंध ना बनाएं।
वाणी का दुरुपयोग ना करें।

पूर्णिमा को करें पांच कार्य तो अच्छा लाभ देते हैं
मौन व्रत रखें .।
भगवान विष्णु अथवा इष्ट देव की पूजा करें।
चंद्रमा को प्रणाम करें।
माता तुल्य महिलाओं को सम्मान, सत्कार, उपहार, आदि से  प्रसन्न करें। 
सत्याचरण करें और सात्विकता से रहें।

पूर्णिमा को दिखाई देंगे सुपरमून
माघी पूर्णिमा को चंद्रमा अन्य पूर्णिमाओं से 14% अधिक बड़े दिखाई देंगे और 25 से 30% अधिक चमकीली दिखाई देंगे।
श्वेत आभा लिए हुए इस सुपरमून को आइस मून अर्थात हिम चंद्रमा कहा जाता है । पृथ्वी के अधिक निकट होने कारण इस दिन समुद्र में ज्वार भाटा की वृद्धि होगी । पृथ्वी पर प्राकृतिक घटनाएं घटने के भी संकेत  है।

आचार्य शिव कुमार शर्मा,
आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य गाजियाबाद
Previous Post Next Post