सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- गन्ना उत्पादकों व अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। गन्ना रेट घोषित नहीं करने और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गाजियाबाद में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

रालोद जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना ने कहा, चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं। सरकार अब तक गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं कर सकी है। किसान इकलौता ऐसा उत्पादक है, जिसे अपने उत्पादक का रेट तय करने का भी अधिकार नहीं है। किसान अपने खून-पसीने से सींची फसल मिल मालिकों को देता है, लेकिन उसको ये पता नहीं होता कि फसल का पैसा कितना मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि रालोद एक महीने से 'किसान संदेश अभियान' चला रही है। प्रदेशभर से 2 लाख से ज्यादा किसान मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना रेट घोषित करने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद गन्ना रेट घोषित नहीं हो रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ना रेट जल्द लाभकारी घोषित होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ना रेट जल्द लाभकारी घोषित होना चाहिए।

इस मौके पर रालोद के जिला प्रभारी अमरजीत सिंह बिड्डी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर सिंह सतेंद्र तोमर, ललित सैन, रामभरोसे मौर्य, भूपेंद्र बॉबी, मुन्ना खां, कृष्णपाल, सरताज खान, मनोज धामा, किशन सिंह, लोकेश चौधरी, करन चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुमित कसाना आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post