रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- छतरी वाला शिव मन्दिर मोदीनगर में कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गाजियाबाद के द्वारा भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 के पूर्व आयोजित भारतीय नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान किया गया, तत्पश्चात उपस्थिति जन समूह को पूज्य गुरुदेव ने विक्रम संवत नववर्ष 2080 वैदिक सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया।
जिसमें विधायक मंजू सुवाच ,शाखा प्रमुख शेखर ,रोहित विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,राकेश जैन प्रान्तीय कोषाध्यक्ष संस्कार भारती मेरठ,जगवीर शर्मा जिला अध्यक्ष,संस्कार भारती के संरक्षक पवन सिंघल ,संघ संचालन दीपक अग्रवाल, भाजपा के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंघल , दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्कार भारती के सदस्यों की उपस्थिति भारतीय नववर्ष 2080 का महोत्सव का कार्यक्रम भव्य रूप से पूज्य गुरुदेव के सानिध्य एवं मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।