रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- ईलाक्षी क्लब द्वारा फ़ूड वर्कशॉप राजनगर ग़ाज़ियाबाद में होली का उत्सव मनाया गया। होस्ट टीम द्वारा सभी का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रज्ञान व दीप प्रज्जवलन से हुआ। होस्ट टीम में शीतल मालिक, गीतिका मित्तल, सुरभि, छवि, डॉक्टर रूचि और उषा रहीं। डॉ रूचि नागर ने अपनी एंकरिंग के साथ स्टेज संभाला। शीतल मलिक ने गणेश वंदना पेश की। क्लब की वर्तमान प्रेसिडेंट डॉक्टर सरिता शर्मा ने होली का महत्व बताया। होस्ट टीम द्वारा होली मेडले पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गयी। क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनीता त्यागी ने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई दी। क्लब की सदस्याओं पूर्णिमा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल नीरू अग्रवाल और पूनम यादव की नृत्य प्रस्तुतियों से माहौल और मजेदार हो गया। इसके बाद होस्ट टीम द्वारा कवी सम्मलेन व क़व्वाली प्रस्तुत की गयी।

कार्यक्रम के दौरान होस्ट टीम द्वारा सबको मजेदार खेल खिलाये गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की झांकी ने सबका मन मोह लिया। अंत में शिवानी अग्रवाल के डांस ने इवेंट में चार चाँद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान रंग बिरंगी स्कर्ट्स में नज़र आ रहीं क्लब की सदस्याओं ने खूब डांस किया और बहुत आनंद लिया। अंत में क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनीता त्यागी ने सबका धन्यवाद करते हुए और गिफ्ट्स देकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में पुनीता त्यागी, डॉक्टर सरिता शर्मा, शिवानी अग्रवाल, डॉक्टर रूचि, मनिका गोयल, तनु, काजल, रेखा, सारिका, पूर्णिमा, सरिता, नीरू अग्निहोत्री, सीमा श्रीवास्तव, गीतिका, शीतल मालिक, सुरभि मौजूद रहीं।
Previous Post Next Post