रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आस्था की नगरी हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र हरिपुर कलां  स्थित हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर विधिवत दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने हरी सेवा आश्रम के महाराज हरि चेतनानन्द महाराज को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।

सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा कि संतों की राष्ट्र पर कृपा है, संत समाज सुधार तथा सर्वधर्म समभाव के वाहक होते हैं। देवभूमि में गंगा स्नान एवं संत कृपा गुरु के आशीर्वाद से ही प्राप्त होता है।

उत्तराखण्ड भारत की संस्कृति और संस्कृत भाषा का जनक है। यहां से संतों की वाणी की अमृत धारा प्रवाहित होती है। इससे एक मनुष्य को सद्गुण एवम् धर्म के प्रति प्रेरणा मिलती है। भारत विश्व गुरू था, है और आगे भी रहेगा। खण्डूडी ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र के और अग्रसर है। सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने हरी सेवा आश्रम के महाराज स्वामी हरी चेतनानंद महाराज को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया।

सम्मेलन में अवधेशानंद गिरि महाराज, रघु मुनि, हरि चेतनानंद, ललितानंद, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी, कुमार स्वामी, स्वामी शिवानंद , भगवत स्वरूप महाराज, बालकानंद महाराज, ज्ञानदेव महराज, दामोदर दास, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित कई संत उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post