रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि नगर निकायों के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत यह बताती है कि सुशासन और कानून व्यवस्था लोगों के लिए पहली प्राथमिकता है और इसीलिए उसने इन दोनों मुद्दों को स्पष्ट जनादेश दिया है। निकाय चुनाव में वैसे तो स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं लेकिन इस बार कानून व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उभरा था। नगरीय जीवन में मूलभूत सुविधाओं के अलावा कानून व्यवस्था दुरुस्त होना भी जरूरी है और भाजपा नेताओं ने माफिया के खिलाफ उठाए सख्त कदम के साथ अपने विकास माडल को सामने रखा।
पार्टी यह समझाने में भी सफल रही कि प्रदेश व केंद्र में सरकार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी एक ही दल की सरकार होनी चाहिए जिससे विकास को गति मिलेगी। इसी का परिणाम है कि पिछले चुनाव तक नगर निगमों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस बार बड़ी संख्या में नगर पंचायतों के नेतृत्व तक पहुंची। जनादेश का संदेश है कि मतदाता अब जागरूक हैं और जाति- धर्म के नाम पर उन्हें गोलबंद करना आसान नहीं भारतीय जनता पार्टी सभी 17 नगर निगमों के साथ अधिकांश नगर पालिकाओं में अपना महापौर/अध्यक्ष बैठाने में सफल रही है और इसी के साथ उसकी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के फायदों को अब उसे स्थापित करना होगा।