रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महापौर सुनीता दयाल औचक निरीक्षण करने पहुँची हिंडन विहार गार्बेज फैक्टरी,मिली खामिया ही खामिया। अचानक महापौर ने गार्बेज फैक्टरी का निरीक्षण किया जिसमें कूड़े के ढ़ेर मिले, न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति जो कोई पूर्ण जानकारी दे सकें। महापौर ने कुछ लोगो से जानकारी ली। लेकिन किसी कोई पूर्ण जानकारी नही थी। केवल कूड़ा बिनने वाले कर्मचारी कूड़ा अलग अलग कर रहे थे। जिनके पास न ही मास्क था और न ही हाथों में ग्लब्स,बच्चों के पढ़ाई हेतु रूम भी बंद मिले, कूड़े के निस्तारण हेतु लगाई मशीन भी वहाँ से उखड़ी जा चुकी थी लगभग 3 माह से मशीन वहाँ नही है। 

महापौर द्वारा पूछा गया कि ये गार्बेज फैक्टरी है और इसमें कूड़े का निस्तारण कुछ नही किया जा रहा है केवल कूड़ा बिनने का ठेका दे दिया गया है बस वही कार्य होता दिख रहा है।जबकि गार्बेज फैक्टरी में तो कूड़े का निस्तारण होना चाहिए लेकिन ये फैक्टरी केवल कूड़ा डलाव घर है जिसमे डोर टू डोर वाला कूड़ा आता है और यह से मोरटा खत्ते पर चला जाता है। साथ ही फैक्टरी में 3 रोड स्वीपिंग मशीन खड़ी मिली उसके सुपरवाइजर से पूछने पर कुछ नही बताया गया,लगातार गलत सूचना देता रहा, रोस्टर के नाम पर रजिस्टर ओर उसमे भी गाड़ियों के नम्बर नही लिखे, उक्त गाड़िया भी ठेकेदार के अंडर में चल रही हैं उक्त फैक्टरी का गंभीर विषय है इसकी जांच होगी।
Previous Post Next Post