सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाज़ियाबाद :- जन सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त डॉक्टर नितिन गौड़ द्वारा शहर के कई क्षेत्रों की अलग-अलग समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्यवाही की गई। जिसमें मुख्य रुप से अवैध अतिक्रमण तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की समस्याओं पर चर्चा की गई।

शहर के वर्तमान तथा पूर्व पार्षदों द्वारा निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त कार्यालय में मुलाकात की गई जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने हेतु चिंता जाहिर की गई साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी नगर आयुक्त तथा संबंधित अधिकारी अरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त को दी।

नगर आयुक्त द्वारा संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ गौतम तथा वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए विजय नगर, मोहन नगर जोन में सरकारी संपत्तियों को चिन्हित कर खाली कराया जाएगा तथा कविनगर जोन अंतर्गत मार्गो से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जिसके लिए टीम गठित कर कम समय में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

गाजियाबाद नगर निगम लगातार अवैध कब्जे से निगम की भूमि खाली करा रहा है जिस के क्रम में अवैध रूप से बड़े हुए रैंप, अवैध रूप से बनी हुई दुकाने और खोके हटाने हेतु कार्य योजना बनाई जा रही है। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर में कहीं भी कब्जा की गई भूमि को कब्जा धारकों द्वारा स्वयं खाली करने हेतु सचेत किया है। विरुद्ध कार्यवाही के लिए चेतावनी भी दी गई है।

जन सुनवाई के दौरान वार्ड संख्या 91 के पार्षद हिमांशु शर्मा, वार्ड संख्या 27 के पार्षद नरेश जाटव, वार्ड संख्या 45 के पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान, वार्ड संख्या 78 के पूर्व पार्षद पप्पू पहलवान, वार्ड संख्या 24 के पार्षद पवन कुमार गौतम, वार्ड संख्या 90 के पार्षद राहुल शर्मा, वार्ड संख्या 48 के पूर्व पार्षद हाजी आसिफ, वार्ड संख्या 13 के  पूर्व पार्षद संजय कुमार, वार्ड संख्या 90 के पार्षद आदिल मलिक व अन्य शहर के कई निवासी गण द्वारा नगर आयुक्त महोदय के समक्ष अपना विषय रखा गया।
Previous Post Next Post