◼️जल्द ही भूमाफियाओं पर चलेगा महापौर सुनीता दयाल का हंटर



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महापौर सुनीता दयाल शहर में भूमाफियाओं एवं कब्जा करने वाले लोगो को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द सरकारी भूमि से स्वम् कब्जा हटा लें अन्यथा नगर निगम सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR कराएगा। जल्द ही महापौर संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में सरकारी भूमि का ब्यौरा जानेगी की कहा कहा किस किस भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा है, संपत्तियों का रोस्टर बनाकर कब्जा मुक्त की कार्यवाही शुरू होगी साथ ही FIR की कार्यवाही भी की जाएगी और सरकारी भूमि पर नगर निगम द्वारा निगम सम्पत्ति का बोर्ड भी लगाया जाएगा। महापौर द्वारा बताया गया कि प्रदेश की सरकार ने जिस प्रकार भूमाफियाओं की कमर तोड़ी है उसी प्रकार गाजियाबाद नगर निगम भी भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त भूमि कराकर जेल भेजने का कार्य करेगा। भूमाफियाओं के द्वारा गरीब लोगों को गलत तरीके से पिलोट बेचते है फिर खुद फरार हो जाते है और गरीब व्यक्ति पर मार पड़ती है लेकिन अब ऐसा नही होगा , इस विषय पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Previous Post Next Post