रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- जैसा कि सभी को विदित है मोहन नगर जोन अंतर्गत करहेड़ा तथा अन्य क्षेत्रों में बाढ़ आई जिससे आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए गाजियाबाद नगर निगम पूरी मेहनत से लगा रहा जिसके चलते नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा भी सिटी फॉरेस्ट से लेकर करेड़ा तक लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिसमें रेस्क्यू में भी नगर आयुक्त द्वारा सहयोग किया गया, संबंधित अन्य विभागीय अधिकारी भी रेस्क्यू के लिए बढे हुए जलस्तर में रहे और पीड़ितों का सहयोग किया।

निगम अधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहयोग हेतु किए गए कार्यों की नगर आयुक्त महोदय द्वारा सराहना की गई,  नगर निगम मुख्यालय में नगर  आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा  अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, डॉ अनुज उद्यान प्रभारी, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य की प्रशंसा की और संबंधित को प्रतीक चिन्ह देकर धन्यवाद में आभार जताया।

नगर आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी के कार्यों की चर्चा की जिसमें उनके द्वारा ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों का सहयोग किया, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा शिविर कैंप में व्यवस्था को बनाए रखा, तथा डॉ अनुज द्वारा गोवंश के सहयोग हेतु बेहतर कार्य किया इसकी प्रशंसा की गई।

गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में शहर में लगातार कार्य करता है आई आपदा में भी विभागीय अधिकारियों ने अपने कार्यों को बेहतर तरीके से किया नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को इसी प्रकार बेहतर कार्य लगातार करते रहने के लिए मोटिवेट किया उपस्थित जनों ने भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
Previous Post Next Post