रिपोर्ट :- अजय रावत
ग़ाज़ियाबाद :- कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन NDRF में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं पूर्व IPS अधिकारी अरुण असीम रहे। NDRF बटालियन कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात शहीद स्थल पर NDRF शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। NDRF शहीद ऑडिटोरियम में नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज से सिहानी ग़ाज़ियाबाद से आए बच्चों और NDRF जवानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। और साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया । इस मौक़े पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करने में NDRF क़ी भागीदारी और एनडीआरएफ कैंपस में जवानों की भागीदारी से तैयार मियावाकी जंगल को भी सराहा।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग़ाज़ियाबाद वन विभाग का विशेष सहयोग रहा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान लगभग 3450 पोधों का रोपण NDRF कैंपस में किया गया जिसमें सागौन, नीम, पीपल, नींबू, आम, अमरूद और लीची के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में ग़ाज़ियाबाद मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त नितिन गौड़ और डीएफओ मनीष सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अरुण असीम ने जवानों और स्कूल के बच्चों के संग संयुक्त भोज का लुत्फ़ लिया।