सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- राजनगर स्थित रैना क्लासेज राजनगर की ओर से नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नाइट का आयोजन धूमधाम से किया गया। डांडिया नाइट में बडी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डांडिया नाइट का उदघाटन संस्थान के डायरेक्टर दिनेश रैना ने किया। उन्होंने सभी को नवरात्रि पर्व व विजयादशमी पर्व की बधाई दी और कहा कि नवरात्रि का पर्व जहां शक्ति अर्जन करने का पर्व पर है।

वहीं विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इन दोनों पर्वो से हमे यह संदेश भी मिलता है कि बिना शक्ति यानि मां की कृपा के भगवान से मिलन नहीं हो सकता है। डांडिया नाइट भक्ति गीतों पर रास करने का सिलसिला घंटों चला। जय अंबे जगदम्बे मां, मेरी झोपड़ी के द्वार खुल जाएंगे राम आएंगे आदि भजनों पर महिलाओं व युवतियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
Previous Post Next Post