रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा से अपना पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात शुरू कर दिया है। रविवार को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र भारत राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अमित त्यागी के आवास पर वार्ड नंबर 47 बूथ संख्या 449 पर सुना। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हम सबकी अपनी आवाज होता है। यह समाज और पूरे भारत को नई दिशा देने वाला होता है। 

पौधे ही हमारे जीवन की ऑक्सीजन : नरेंद्र कश्यप : 
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को शास्त्री नगर डी ब्लॉक पार्क में पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पौधे ही हमारे जीवन में सबसे बड़ी ऑक्सीजन देने का काम करते हैं, इसीलिए सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और वायु प्रदूषण के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाया जाए। इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लोगों से भी अपने घरों के आसपास पौधे लगाने और हरियाली को बढ़ावा देने की अपील की। 

हुआ मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत उपस्थिति रही भीड़ : 
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जहां मन की बात कार्यक्रम सुना, तो वहीं उन्होंने पौधारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न कराया । इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी लोगों से मुलाकात की। 

इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के सचेतक व क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय धामा, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, पूर्व किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री साहब सिंह सिरोही, पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र वाल्मीकि, मंडल महामंत्री अशोक राव, मंडल कार्यालय मंत्री धर्मपाल सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक नागर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल संयोजक डीसी त्यागी, श्रम प्रकोष्ठ मंडल संयोजक भोपाल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय आईटी विभाग सदस्य दिलीप सक्सेना, वार्ड अध्यक्ष अतरपाल कौशिक, वार्ड सचिव कशिश मित्तल, सेक्टर संयोजक राकेश शर्मा, मोहित पांचाल, आराध्य पचौरी, तरुण गुप्ता, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिरोही, जेपी गौड़, केएस परिहार, जितेंद्र पालीवाल, प्रमोद त्यागी, अंकित त्यागी, अश्वनी गोयल,  अभिषेक सिंघल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, यश भारद्वाज, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Previous Post Next Post