रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नवयुग मार्केट विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन  कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित महेश कुमार शर्मा ने की इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा की मेरे खून की एक-एक बूंद, जीवन का एक-एक पल, राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित है 22 सितंबर 2024 को 108 समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। संगठन पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने स्वजनों की  यथा संभव सहायता का संकल्प लिया और उन लोगों को चेताया कि हमारी सहृदयता और राष्ट्र चिंतन को कमजोरी न समझा जाय वरना हमारे विस्फोट को संभालने की क्षमता किसी के पास नहीं हमारे आदर्श भगवान परशुराम हैं। 

जिन्होंने आतताइयों का संहार कर धराधाम पर मानवता और शांति की स्थापना की प्रत्येक माह हमारी बैठक होगी जिसमें हम अपने संगठन को धार देने के साथ अपने समाज और राष्ट्र हित चिंतन को विस्तार देंगे । बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई। पिछले तीन दशकों से ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक पार्टियों के लिए महज एक वोट बैंक बनकर रह गया है।यूपी में ब्राह्मणों का वोट तकरीबन 12 से 14 फीसदी है, लेकिन चुनावी इतिहास बताता है कि उन्होंने किसी भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई हैl ब्राह्मण समाज में एक जुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा।

जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जा कर लोगों को जोड़ा जाएगा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर  रहे पंडित महेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब कभी भी देश को आवश्यकता महसूस हुई, ब्राह्मण समाज ने सबकुछ न्योछावर किया। आज आवश्यकता है स्वयं को मजबूत बनाने की। जब आप मजबूत होंगे तभी दूसरों की सहायता कर सकते हैं। सभी बिरादरी को साथ लेकर ब्राह्मण समाज चलता है। वैसे यह समाज हमेशा से ही हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। ब्राह्मणों की एकता का प्रकाश इतना शक्तिशाली होता है कि यह पूरी पृथ्वी को रोशन कर सकता है। इसलिए ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देने के लिए हमें संगठनात्मक ढांचे को व्यवस्थित रूप से तैयार करने के बारे में हमें विचार करना चाहिए और हमें परस्पर मिलन प्रक्रिया द्वारा संबंधो को मजबूत बनाना चाहिए। संगठन के हित में व्यक्तिगत हितों को तिलांजलि भी देनी होती है इसलिए सबसे छोटी इकाई मोहल्लों के आधार पर तय की जा सकती है , हमें सजातीय बन्धुओं के बीच आपसी विवादों और मनमुटावों को आपसी बैठकों में निपटा देना चाहिए। 

ब्राह्मणों का स्वाभिमान तब तक नहीं जागता जब तक कोई अपमान नहीं करता। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें स्वार्थ का त्याग कर साथ देने की भावना को बढ़ाना होगा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित आरसी शर्मा ने कहा कि समाज की सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा देने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। तथा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जिले के गांव गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ा जाये पर चर्चा की। 

बैठक में मुख्य रूप से विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भार्गव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, राष्ट्रीय संयोजक अशोक भारतीय, राष्ट्रीय संयोजक राहुल शर्मा,राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश  भारद्वाज राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गॉड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव मनीष शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन भारद्वाज, राष्ट्रीय महासचिव सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव संदीप शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवाशीष ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलोकचंद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवानंद गॉड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार शर्मा, प्रदेश प्रभारी चेतन पंडित, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, संरक्षक महिला शक्ति प्रकोष्ठ  डॉक्टर रेनू शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ अल्पना सागर शर्मा, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा शर्मा, नोएडा जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा,गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद देव शर्मा, मौजूद थे।
Previous Post Next Post