रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी
  

श्रीनगर :-
       भगवान शिव के भक्तों को अमरनाथ यात्रा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरे सालभर वह इसका इंतजार करते हैं। बाबा के दर्शनों के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। बता दें कि इस साल इसका आरंभ तारीख 23 जून, 2020 को होने जा रहा है और समापन 03 अगस्त यानि रक्षा बंधन के दिन होगा। इसी के साथ ही यात्रा पर जाने वालों को बता दें कि इसके रजिस्ट्रेशन के लिए 10 जून, बुधवार से शुरुआत कर दी जाएगी। इसी के साथ कुछ ओर यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए जानते हैं कुछ खास बातें। 

रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
अमरनाथ यात्रा के लिए जारी सूचना के मुताबिक इस बार 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 75 वर्ष से अधिक के लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

रजिस्ट्रेशन और यात्रा का परमिट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। 

बता दें कि एक व्यक्ति के लिए केवल एक यात्रा परमिट ही मान्य होगा। 

13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिए यात्रा निषेध है। इसके अलावा जो महिलाएं छह सप्ताह से अधिक का गर्भधारण की हुईं हैं, वे भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं।

सभी यात्रियों को यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। 

यात्री को यात्रा करने से पहले यात्रा-परमिट की तारीख, क्रम याद रखना होगा। इसके अलावा आवेदक को यात्री का नाम, -पता और संपर्क नंबर याद रखना अनिवार्य है। 

यात्रा का मार्ग, बलताल/ पहलगाम से यात्रा की तारीख भी याद रखना अनिवार्य है।

यात्रा के दौरान ये बरतें सावधानियां

अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। 

चप्पल पहनकर यात्रा न करें 

क्योंकि रास्ता उबड़-खाबड़ हो सकता है और बारिश के कारण फिसलन बढ़ सकती है केवल ट्रेकिंग शूज पहन कर ही यात्रा करें।

यात्रा के कई स्थानों पर चेतावनी लिखी होती है। इन स्थानों पर बिल्कुल भी न रूकें। किसी भी तरह के शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें यह खतरनाक हो सकता है।
Previous Post Next Post