रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         शुक्रवार की सुबह एक परिवार पर काल बनकर आई। जिसने पति-पत्नी की जिंदगी लीला समाप्त कर दी। दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, दोनों पति-पत्नी की मौत से उनके रिश्तेदार भी हैरान है। आखिरकार एक हस्ते खेलते परिवार को किसकी नजर लगी। जिसके चलते दोनों दंपति की मौत हो गई। दंपति का एक 9 महीने का बच्चा भी था जो फिलहाल पूर्ण रूप से सुरक्षित है।प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल अपने परिवार के साथ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड चौकी स्थित ज्ञान खंड के प्लॉट नंबर 327 में परिवार के साथ रहते थे। निखिल के परिवार में उनकी पत्नी पल्लवी और एक 9 महीने का बच्चा था। निखिल नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी पल्लवी हाउसवाइफ थी। लॉकडाउन के चलते निखिल फिलहाल घर से ही ऑफिस का काम कर रहे थे। गुरुवार देर रात को निखिल की पत्नी पल्लवी ने अपनी बहन के फोन पर एक मैसेज भी किया था। जिसमें पल्लवी ने लिखा कि शुक्रवार सुबह उनका 9 माह का बच्चा घर में अकेला रहेगा। उसकी आकर देखभाल कर लेना। शुक्रवार सुबह जब पल्लवी की बहन और उनके पति निखिल के घर पहुंचे तो उन्होंने बहुत देर तक निखिल के घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब गेट नहीं खुला तो किसी तरह दोनों दंपति ने घर में प्रवेश किया। घर में प्रवेश करते ही दोनों पति-पत्नी के होश उड़ गए। दोनों दंपत्ति ने देखा कि निखिल अपने बेडरूम में और पत्नी पल्लवी ने ड्राइंग रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
दोनों पति-पत्नी की फांसी लगने से मौत होते देख आनन-फानन में पल्लवी की बहन ने इस बात की जानकारी थाना इंदिरापुरम पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दंपति के शव को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस को दोनों शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पल्लवी की बहन ने बताया कि निखिल और उनकी पत्नी पल्लवी का जीवन बहुत ही खुशहाल चल रहा था। पल्लवी और निखिल दोनों ही बेहद खुले दिमाग के थे। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से किसी तरह की कोई बात नहीं छुपाते थे।
फिलहाल मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम पूरे घर की जांच कर रही है। इसके साथ ही इंदिरापुरम थाना पुलिस अब ये भी पता लगाने में जुटी है, कि गुरुवार को निखिल के घर में किन किन लोगों के घर में एंट्री हुई थी। पुलिस उन लोगों से भी निखिल और पल्लवी की मौत की वजह जानने के लिए इस मामले में पूछताछ कर सकती है।
सीओ अंशु जैन ने बताया दोनों पति-पत्नी की अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों पति-पत्नी ने खुदकुशी किस बात पर की इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। सबके पास है किसी तरीके का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेज दिया गया है। दोनों पति पत्नी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।
Previous Post Next Post