रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         समाजवादी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की मंगलवार को घोषणा कर दी गई। पार्टी के आरडीसी कार्यालय पर जिलाध्यक्षों को बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए। नियुक्ति पत्र पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व ब्लाॅक प्रमुख सन्तोष यादव व आनन्द चौधरी ने दिए। पार्टी के राष्टृीय अध्यक्ष अखिेलश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर कमलेश चैधरी को पार्टी की महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया गया है तो वहीं व्यापार सभा का अध्यक्ष अजय खरखोदिया को नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष हाजी मुबारक, अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष असलम कुरैशी, शिक्षक सभा का जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सत्यप्रकाश कंसल, अनुसूसित जाति-जनजाति का अध्यक्ष प्रदीप गहलौत व पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चैधरी को बनाया गया है। सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष की सहमति से गठित कर 15 दिन के अंदर सम्बंधित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष से उसका अनुमोदन लेना होगा। कार्यकारिणी में सभी वर्गो व सभी विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Previous Post Next Post