रिपोर्ट गजेन्द्र रावत


मुंबई :-
      ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। चार दिन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था।

सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिल्म्स का 'किस देश में है मेरा दिल'था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

12 फिल्मों में काम किया 

काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता,वेलकम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे,ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था।
Previous Post Next Post