रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
अभावग्रस्तों को भोजन एवं ज़रूरत की तमाम चीज़ें उपलब्ध कराने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक लॉकडाउन के प्रारम्भ से लगातार सेवा में लगे हुये हैं।लम्बे कार्यकाल में सेवा की आवश्क्तायें और उसके स्वरूप भी अनेकों बार बदले हैं,लेकिन स्वयंसेवकों के अनवरत चलने वाले सेवाभाव ने सभी को प्रभावित किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह रामवरूण ने बताया कि लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में निर्बल एवं अक्षम जन को सम्बल देने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अभूतपूर्व सेवा कार्य किये जा रहे हैं।बडी योजना के द्वारा ऐसे परिवारों को चिन्हित करके एक वर्ष के लिये सहयोग करने की योजना है और उनको इस प्रकार का सहयोग देना प्रारम्भ भी किया जा चुका है।इसी श्रंखला में राष्ट्रीय सेवा भारती के माध्यम से ग़ाज़ियाबाद विभाग द्वारा 20 मई से 5 जून 2020 तक 20 सेवा स्थानों एवं 35 सेवा कार्य बस्तियों में36693 भोजन पैकेट,967 कि. ग्रा.सूखा राशन,12250 मास्क,150 पानी बोतल,50 जूस,200 बिस्किट,4720 आयुर्वेदिक काढ़ा आदि वितरित किये गये, साथ ही 75 यूनिट रक्तदान,20 परिवार घुमन्तु जन सहायता, 20 अस्थायी आवास सेवा, के अतिरिक्त, 2009 सेवित परिवारों को राहत सामग्री भी दी गयी इसमें कुल 224 कार्यकर्ताओं का सहभाग रहा।
उन्होंने बताया किइसके अतिरिक्त प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ 14 भोजन वितरण केंद्रों के माध्यम से 61,500 मजदूर सेवित रहे,दवा/मेडिकल सहायता के 4 केंद्रों से 5500 मजदूर सेवित हुये,बस / रेल आदि पर 6 सहायता केंद्रों के द्वारा 23,100 मजदूर लाभान्वित हुये।इसके अतिरिक्त 540लीटर दूध,495 लीटर जूस,630 पैकेट ग्लूकोस,85 किलो चने मुरमुरे,390जोड़ी चप्पल,2200 पानी की बोतलें एवं 7600 मास्क भी प्रवासी श्रमिकों के सेवार्थ वितरित किये गये।जिसके लिये 180 दानदाताओं द्वारा सहयोग किया गया।
नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प से प्रेरित स्वयंसेवक आज संकट के इस काल में अपनी क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग करते हुये सेवा के अभूतपूर्व कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।