◼कोरोना की रोकथाम को लेकर फेस सिल्ड,मास्क,सैनिटाइजर व ग्लबस किए वितरित
◼जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने एक गरीब परिवार को दिया आर्थिक सहयोग एक साल तक वहन करेंगे बच्ची के स्कूल का पूरा खर्चा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
कोरोना वायरस व लॉकडाउन में एनएसयूआई काफी एक्टिव नजर आ रही है। अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर फेस सिल्ड, मास्क, सैनिटाइजर व ग्लबस वितरित किए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने एक गरीब परिवार को आर्थिक सहयोग देने के साथ एक बच्ची की पढ़ाई का खर्चा भी देने की बात कहीं है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने एक बड़ी पहल करते हुए झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों के बीच जाकर 100 फेस सिल्ड, 1000 मास्क, 200 सैनिटाइजर व 100 गल्ब्स वितरित किए। जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि गरीब लोग अभी भी कोरोना वायरस से सुरक्षा करने वाले उपकरण जैसे फेस सिल्ड, मास्क, सैनिटाइजर व ग्लबस नहीं खरीद पा रहे है। जिसकों देखते एनएसयूआई ने इन सब चीजों का नि:शुल्क वितरण गरीबों को किया। वहीं सुरक्षा सामग्री पाकर गरीबों के चेहरे पर भी एक अलग ही मुस्कान दिखाई दी। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने एक गरीब परिवार की आर्थिक मदद भी गुप्त दान देकर की। वहीं एक गरीब बच्ची की स्कूल का खर्चा भी वह खुद अपने पास से देंगे। इस मौके पर कुलदीप त्यागी जिला महासचिव लवित त्यागी राकेश शर्मा संदीप वर्मा ओम शर्मा शिव ओम प्रवीण शर्मा करण गुर्जर रोहित बसोया अंकुश त्यागी गौरव भूरा विशु त्यागी अभिषेक त्यागी अर्जुन शर्मा निक्की त्यागी मौजूद रहे