रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :-
        समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने तीन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तीनों लोगों पर अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार व पार्टी में गलत गतिविधि के चलते बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन पर कार्रवाई की गई है।
सपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनपद गाजियाबाद के सपा के जिला संगठन के पूर्व पदाधिकारियों रश्मि चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा व संजीव चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुरादनगर तथा कार्यकर्ता आशा सचदेवा को अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार, एवं पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश के कारण सपा से निष्कासित किया जाता है।
Previous Post Next Post