महिला थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसएसपी से की मामले की शिकायत


रिपोर्ट :- सीएन राही


गाजियाबाद :-
       थाना सिहानीगेट थानाक्षेत्र अंतर्गत जटवाड़ा में रहने वाली रितिका पुत्री स्व. जोगेन्द्र सिंह को ससुराल वालों ने मारपीट कर व उसका दुधमुंहा बच्चा छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत करने के लिए पीड़िता महिला थाने पहुंची लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने इस मामले की शिकायत आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार धमकी दे रहे हैं। इस कारण पीड़िता अपने बच्चे की वापसी के लिए काफी परेशान है।

शिकायत के अनुसार जटवाड़ा गाजियाबाद निवासी श्रीमती रितिका का विवाह 24.4.2018 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ आदेश निवासी थाना परतापुर, मेरठ के साथ हुआ था। शादी में काफी दान-दहेज दिया गया था। जिसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के साथ मारपीट तथा दहेज की मांग करते थे। जिसके बाद विवाहिता ने इसी साल 20.6.2020 को एक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के जन्म होने से ससुराल पक्ष के लोग और लालची हो गए और छूछक आदि की मांग को लेकर उसके घरवालों से छूछक के नाम पर 10 लाख रूपए की मांग करने लगे। पीड़िता का कहना है कि 22 जुलाई को सुबह 5 बजे के करीब ससुराल वालो के सभी सदस्यों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट करते हुए प्रार्थिनी के कपड़े तक फाड़ दिये। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका दुधमुंहा बच्चा छीनकर उसको घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजन महिला थाने पहुंचे लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने आज शुक्रवार को उक्त मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से की है तथा उनसे गुहार लगाई है कि मेरे दुधमुंहे बच्चे को वापिस दिलाया जाए।
Previous Post Next Post