रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
        प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक शैलेन्द्र कुमार सिंह "शैलू' ने महिला प्रभाग की पश्चिमी उत्तरप्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती रमा श्रीवास्तव के कार्य से प्रभावित होकर उन्हें महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह "शैलू" ने आशा व्यक्त की है कि श्रीमती रमा श्रीवास्तव इस नई जिम्मेदारी को बेहद मेहनत , लगन ओर समर्पण के साथ निभाएंगी। इस मौके पर रमा श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह जिम्मेदारी से निर्वाह करेंगी साथ ही उन्होंने शैलेन्द्र कुमार सिंह 'शैलू" ( प्रदेश अध्यक्ष / प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना , विधायक भाजपा ) , श्री राम नरेश भारती ( प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति) , श्री अब्दुल कलाम अंसारी ( प्रदेश अध्यक्ष , अल्पसंख्यक प्रभाग) का दिल से आभार प्रकट किया।
Previous Post Next Post