रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
      उप्र उद्योग व्यापार ट्रस्ट ने विक्रम त्यागी की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष आशु पंडित का कहना है कि बीते 15 दिनों से विक्रम त्यागी का कोई सुराग नहीं है। उनकी गाड़ी बरामद की जा चुकी है। मगर अभी तक उन्हें नहीं ढूंढा जा सका है। एक बिल्डर लापता है,बिल्डर का अचानक से यूं लापता हो जाना कई प्रश्न खड़े करता है। साथ ही उस परिवार के बारे में भी विचार करना चाहिए जिसका सदस्य बीते 15 दिनों से लापता है। उन्होंने जल्द से जल्द बिल्डर की सकुशल बरामदगी की मांग।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर शर्मा, महानगर अध्यक्ष आदेश गर्ग , वीर सिंह त्यागी आदि व्यापारी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post