रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
          जिला प्रशासन से हुई वार्ता व प्रदेश सरकार के आदेशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा आज जो रक्षाबंधन पर्व को द्रष्टिगत रखते हुए रविवार को जो मिठाइयों व राखियो की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है इसके लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम गाजियाबाद जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता है

व्यापारी सुरक्षा फोरम के संयोजक अशोक गोयल ने व्यापारियो की इस मांग को शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा था जिस पर शासन द्वारा यह निर्णय लेकर भाई बहनों को पर्व मनाने के लिए जो ये सुविधा दी गई है इससे मिठाई व राखी के कारीबरियो ने राहत की सांस ली है अब इस पावन पर्व की खुशियां द्विगुणित ही जाएंगी।

व्यापारी सुरक्षा फोरम गाजियाबाद प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी महोदय का हार्दिक आभार व धन्यवाद करता है

अनिल सांवरिया - अध्यक्ष
 रजनीश बंसल- महामंत्री

व्यापारी सुरक्षा फोरम गाजियाबाद
Previous Post Next Post