रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       अयोध्या में जब भव्य श्रीरामजी के मन्दिर निर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दोपहर 12.15 बजे मन्दिर का भूमि पूजन किया जायेगा,उसी क्षण गाजियाबाद के संजयनगर स्थित हनुमान मन्दिर में नगरकोट वाली ब्रजेश्वरी माता की अष्ट धातु की विशाल एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन भी किया जायेगा।

मन्दिर के मुख्य ट्रस्टी वी.के. अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार हनुमान मन्दिर सेक्टर 23 में 4 अगस्त को दोपहर के बाद 4.30 बजे श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रारम्भ कर दिया गया है। इस पाठ की पूर्ति 5 दिस्म्बर को दोपहर 11.30 बजे हो जायेगी। 

मन्दिर के अध्यक्ष हरिश मोहन गर्ग ने बताया कि 5 अगस्त को 12.15 बजे दोपहर हनुमान मन्दिर में ही नगरकोट वाली ब्रजेश्वरी माता की विशाल व भव्य मूर्ति की स्थापना हेतु भूमि पूजन मुख्य ट्रस्टी वी.के. अग्रवाल द्वारा  किया जायेगा तथा मूर्ति स्थापना 10 अगस्त को विधि विधान से कर दी जायेगी। 

मन्दिर उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 4 व 5 अगस्त को हनुमान मन्दिर को 5100 मिट्टी के दीपकों से सजाया जायेगा।
5 अगस्त को भूमि पूजन व राम चरित मानस के अखण्ड पाठ के बाद विशाल भण्डारे का भी आयोजन होगा। इस कार्य में मूर्ति प्रदाता ओम गुप्ता(बैंक वाले) संजय नगर व्यापार मण्डल, चेयरमैन प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल महामन्त्री, प्रकाश गुप्ता (भगवती ट्रैवल्स), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग (ई-15), रितेश गुप्ता (उपाध्यक्ष), उपाध्यक्ष विपिन हिन्दू, राजकुमार गोयल (शीशे वाले), डॉ. नीरज गर्ग (सर्वोदय अस्पताल),  राहुल शर्मा (एच ब्लाक), शिव कुमार शर्मा (सिविल डिफेंस), अजय अग्रवाल (सिविल डिफेंस), राजेन्द्र त्यागी (आॅफिसर सिटी), अजय त्यागी (पी ब्लाक), सुमित सब्बरवाल (एफ-8 डुप्लेक्स), ठा. सुरेन्द्र गहलोत (एफ-8 ए), सुरेन्द्र पाल त्यागी, नितिन त्यागी, अनिल जैन, अमित गुप्ता (बालाजी मेडिकल) का सहयोग रहा। 
अखण्ड पाठ में पं. कृष्ण कुमार शर्मा, पं. सुरेन्द्र तिवारी, पं. इन्द्रेश तिवारी, श्रीमती मुकेश देवी शर्मा, अनीता मित्तल, सरोज, वन्दना ठाकुर, भोला पंडित का सहयोग रहा।
Previous Post Next Post